back to top

प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया श्रमिकों के लिए आवाज उठाने का संदेश

लखनऊ। प्रवासी श्रमिकों के लिए 1,000 बसों की पेशकश को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध के एक दिन बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं को प्रवासी श्रमिकों के लिए आवाज उठाने और दमन का विरोध करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रवासी कामगारों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए संदेश में कहा, हमें कोई डरा नहीं सकता और हम पूरी ताकत से श्रमिकों के लिए आवाज उठाएंगे। प्रियंका ने कहा, साथियों, आपने योगी सरकार का कोरोना वायरस महामारी से लडऩे का तरीका देखा। कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया, तो योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दायर कर उन्हें जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा, कोरोना वायरस संकट में पूरा देश एकजुट होकर महामारी से लड़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए बसों एवं ट्रेनों के टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, आज राजीव गांधी जी का 30वां शहादत दिवस है। राजीव जी ने देश के लिए अपनी जान दी। वह हिंदुस्तान और इसके वासियों से बेइंतहा प्यार करते थे। गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था।

उन्होंने कहा, हम सब उनकी सोच के वारिस हैं। हमने राजीव जी से कमजोरों की मदद करना सीखा है। हमें कोई नहीं डरा सकता। प्रियंका ने कहा, राजीव जी की याद करते हुए आज 21 मई 2020, दोपहर एक बजे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के हमारे 50,000 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे और दमन का विरोध करेंगे …. ये राजीव जी को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...