back to top

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू

  • 1 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक मतदाता पुनरीक्षण, 29 को अंतिम प्रकाशन

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मतदाता सूची में दर्ज होगा नाम

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2021 की प्रथम तिमाही में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तारीखों की घोषणा कर दी है।

अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

पंचायत के नागरिकों को प्रथम बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है। नागरिक 1 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिन्हें जिलों द्वारा सत्यापित करने के उपरान्त सही पाए जाने पर मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं जैसे मतदान की तिथि, मतदाताओं से मतदान में सहभागिता की अपील तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नामांकन एवं परिणाम से सम्बन्धित सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से भेजे जाने के लिए मतदाता से बीएलओ को अपना मोबाइल नम्बर तथा आधार नम्बर स्वेच्छा से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। मोबाइल, आधार के विवरण को एकत्र करने के लिए सभी बीएलओ को एक अतिरिक्त फार्म उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही मतदाता आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी अपना मोबाइल नम्बर स्वयं रजिस्टर कर सकतें हैं।

वर्मा ने बताया कि मतदाता अपने क्षेत्र से सम्बन्धित बीएलओ, सुपरवाइजर अथवा सेक्टर आफिसर के बारे में जानकारी आयोग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यह सूचनाएं 1 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर जनसाधारण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि पंचायतों के लगभग 80 हजार मतदान केन्द्रों के अन्तर्गत लगभग 2 लाख मतदान स्थलों के लिए लगभग 1 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगायी जाएगी। आयोग द्वारा विकसित मोबाइल एप का प्रयोग बीएलओ द्वारा किया जाएगा, इस एप के माध्यम से ही बीएलओ द्वारा विभिन्न सूचनाएं सम्बंधित को भेजी जायेंगी जिससे बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य की दिन प्रतिदिन मानीटरिंग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...