back to top

दिल की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही गर्भवती की बचायी जान

क्ववीनमैरी अस्पताल में डा. अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ सफल प्रसव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। दिल की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही एक गर्भवती का जटिल प्रसव कर डॉक्टरों ने महिला शिशु की जान बचा ली। केजीएमयू के क्ववीनमैरी अस्पताल में प्रो. अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में हुई यह सर्जरी इस मायने में काफी जटिल थी क्योंकि महिला ईसेनमेंगर सिंड्रोम से ग्रसित थी।

प्रो. अंजू अग्रवाल ने बताया कि ईसेनमेंगर सिंड्रोम एक बहुत ही दुर्लभ और घातक बीमारी है। वैसे तो ज्यादातर यह जन्मजात बीमारी होती है और अधिकतर लोगों को अपनी बीमारी से बारे में पहले से पता होता है लेकिन कुछ महिलाएं जो इससे ग्रसित होती हैं, उन्हें गर्भवस्था में इसके लक्षण उभरते हैं। जैसे-जैसे गर्भ में शिशु बढ़ता है, गर्भवती को दिक्कतें होने लगती है। कई बार इससे प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसी दुलर्भ बीमारी से पीड़ित गोरखपुर निवासी 26 वर्षीय नीलिमा बीते 10 अगस्त को इमरजेंसी में सांस लेने में कठिनाई और धड़कन में परेशानी के साथ आयी। गर्भावस्था का अंतिम चरण होने के कारण उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ रही थी। आनन-फानन में उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। महिला की जान बचाने के लिए जल्द ही प्रसव कराना जरूरी था।
प्रसव कराने के लिए आपातकालीन एनेस्थीसिया टीम के साथ परामर्श किया, जिसका नेतृत्व प्रोफेसर जीपी सिंह और डॉ शशांक कनौजिया ने किया। डॉ. शशांक कनौजिया और उनकी टीम ने डॉ. करण कौशिक के परामर्श से दिल को सहारा देने के लिए दिल तक पहुंचने वाली प्रमुख वाहिकाओं के कैनुलेशन के बाद एक क्षेत्रीय तकनीक के साथ बेहद उच्च जोखिम वाले एनेस्थीसिया को अंजाम दिया। प्रो. अंजू अग्रवाल और डॉ मोना बजाज ने मिलकर महिला का आपेरशन कर मां और बच्चे को बचा लिया।
डॉ. शशांक और टीम द्वारा स्थिर किए जाने के बाद मां को ट्रॉमा वेंटिलेटरी यूनिट (टीवीयू) में भेज दिया गया। तबियत में सुधार के बाद 14 अगस्त को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। डा अंजू ने बताया कि यह प्रसव इस कारण भी अधिक जटिल था क्योंकि दिल की ऐसी बीमारी में एनेस्थीसिया देना घातक हो सकता है। ऐसे में हाइपोक्सिया और अचानक मृत्यु हो जाती है। उनका कहना है कि एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर विभाग के सहयोग से ही महिला की सफल प्रसव कराया जा सका।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...