back to top

प्रयागराज: छह हत्याओं पर गंभीरता से संज्ञान, पुलिस कप्तान निलंबित

 

लखनऊ: प्रयागराज में छह हत्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को सोमवार को निलंबित कर दिया। अपर मुख्य सचिव :गृह: अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले शर्मा का तबादला कर उन्हें डीजीपी कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था जबकि सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज को प्रयागराज का नया एसएसपी नियुक्त किया गया। कोई आधिकारिक वजह हालांकि नहीं बताई गई, लेकिन प्रयागराज में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की हत्या के बाद ये तबादले हुए।

 

प्रयागराज के धूमनगंज में तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि अल्लाहापुर में एक और थरवाई में दो लोगों की हत्या हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उक्त हत्याओं का उल्लेख किया है। अखिलेश ने कहा कि पत्रकार और उसके भाई की हत्या के बाद प्रयागराज में पिछले 12 घंटे में छह हत्याएं हो गईं। कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बनता जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, क्या भाजपा यूपी की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...