लखनऊ। सिखों के 9वें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजा। सुबह गुरुग्रंथ साहिब जी पर फूलों की वर्षा हुई। वहीं हजूरी जत्थों ने शबद -कीर्तन से संगत को निहाल किया।
यहियागंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सुबह पांच बजे से देर रात तक विशेष दीवान सजाया गया। सुबह सात बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया कि सन 1670 में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी इस स्थान पर आए थे और यहां तीन दिन रुके थे।
एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का समापन हुआ। शाम को कीर्तन दीवान सजा। रागी जत्थे ने अपने सुंदर शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि 3 दिवसीय दीवान की आरंभता 5 अप्रैल अमृत वेले से नितनेम के पाठ , सुखमनी साहिब जी के पाठ एवं अखंड पाठ के साथ हुई थी जिसकी आज 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे अखंड पाठ कि समाप्ति के साथ हुई एवं हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी ने आशा दीवार के कीर्तन किये।और हैड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह जी संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के इतिहास के बारे में बताया। और हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी शब्द कीर्तन किया। उसी के साथ 7 अप्रैल शाम को प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए विशेष कीर्तन दीवान शाम 6 बजे से आरम्भ होंगे जो कि रात्रि 11 बजे तक चला जिसमे श्री दरबार साहिब अमृतसर से विशेष तोर पर लखनऊ आये हुए हजुरी रागी भाई जगतार सिंह जी कीर्तन जथा कीर्तन किया और गुरु का लंगर वितरित किया गया। वही सम्पूरन सिंह बग्गा जी ने यह भी बताया की हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह जी शब्द कीर्तन करते हुए शाम के दीवान की समाप्ति रात्री 11 बजे की गयी। उपरांत अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा एवं महासचिव चरणजीत सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह बग्गा एवं कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह (पम्मी),परमजीत चन्दर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर बग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इकबाल सिंह ने संगतो को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 405 वे प्रकाश पर्व पर गुरु महाराज को नमन किया। दीवान की समाप्ति उपरांत गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया।
यहियागंज : गुरु ग्रंथ साहिब जी पर हुई फूलों की वर्षा
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी यहियागंज में श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व आज बहुत ही श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। प्रात: 7:30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की गयी। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में प्रात: 5:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक एवं शाम 7:00 बजे से देर रात्रि तक विशेष दीवान सजाए गए श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी 1670 में इस स्थान पर आए थे एवं तीन दिन रुके थे। इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब ज्ञानी अमरजीत सिंह जी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं भाई जगतार सिंह जी व भाई गुरदेव सिंह कोहाड़का जी ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस अवसर पर डॉक्टर अमरजोत सिंह एवं हेड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने श्री दरबार साहब से आए मुख्य ग्रंथि सिंह साहब ज्ञानी अमरजीत सिंह जी को गुरु घर का सत्कार शॉल एवं सिरोपा भेंट किया। गुलशन जोहर ने बताया कि प्रात: से लेकर देर रात्रि तक गुरु का लंगर एवं मिष्ठान प्रसाद वितरित हुआ।





