back to top

हाथरस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

लखनऊ। हाथरस कांड और कृषि संबंधी नए कानून के विरोध में मौन व्रत पर बैठने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को हजरतगंज इलाके में पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। कई सपा विधायक और वरिष्ठ पार्टी नेता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय से निकले और हजरतगंज चौराहे तक पहुंचे जहां पुलिस ने मार्ग अवरोधक लगा रखे थे।

दरअसल जब सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। इस पर पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हुई। सपा नेताओं के अनुसार उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने कुछ सपा विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। उन्हें हजरतगंज से दूर ले जाया गया है। यह कानून व्यवस्था की स्थिति को न बिगडऩे देने के लिए किया गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, आज हाथरस की बेटी के लिए मौन व्रत रखने और धरने पर बैठने जा रहे सपा के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों को भाजपा सरकार ने गिरफ़्तार करके बापू-शास्त्री की जंयती के दिन सत्य की आवाज़ अहिंसक तरीक़े से दबाई है। निंदनीय सपा हाथरस के डीएम, एसपी पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करती है।

समाजवादी पार्टी कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया, लखनऊ में शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर रहे सपा विधायकों को पुलिस द्वारा दमनकारी सत्ता के इशारे पर रोकना निंदनीयउ बापू ने सदा अहिंसा का वरण किया, हाथरस में हैवानियत की शिकार बेटी के समर्थन में और भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाल रहे विधायकों को अहंकारी, डरी हुई सरकार ने रोका।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...