back to top

अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुर बस्ती में दो युवकों संतराम (28 वर्ष) और सुरेश (26 वर्ष) की महुआ शराब के सेवन से मौत हो गई और पुलिस ने शराब के जहरीली होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि शराब की बोतल और प्लास्टिक गिलास को बरामद कर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। कुसमुंडा थाना के प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि धरमपुर बस्ती निवासी संतराम और सुरेश ने अवैध रूप से बिक रही महुआ शराब खरीदा।

 

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने मैदान में बैठकर शराब का सेवन किया और बाद में वहीं बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि जब वहां से गुजरने वाले लोगों ने संतराम की पत्नी राजमति और सुरेश के परिजनों को इसकी सूचना दी तब दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत युवकों के परिजनों ने महुआ शराब के जहरीली होने की आशंका जताई है और कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मैदान से शराब की बोतल और प्लास्टिक गिलास बरामद कर लिया है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...