back to top

चुनौतियों को चुनौती देने का हमने कोई मौका नहीं छोड़ा: पीएम मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संशोधित नागरिकता कानून, रामजन्मभूमि मामला और अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सरकार विरासत में मिली सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के समाधान का निरन्तर प्रयास कर रही है और उसने चुनौतियों को चुनौतीे देने का कोई मौका नहीं छोड़ा है।

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा

हमें विरासत में जो भी सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक समस्याएं और चुनौतियां मिली हैं, उनके समाधान की हम निरन्तर कोशिश कर रहे हैं।

अनुच्छेद 370 कितनी पुरानी बीमारी थी। कितनी कठिन लगती थी, मगर हमारा दायित्व था कि हम सी कठिन चुनौतियों से पार पाएं और यह आराम से हुआ… सबकी धारणाएं चूर-चूर हो गईं। राम जन्मभूमि के इतने पुराने मामले का शांतिपूर्ण समाधान हुआ।

विभाजन के बाद लाखों गरीब लोग अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत की तरफ आने को मजबूर हो गए। उन्हें नागरिकता देने का रास्ता साफ किया गया। सी अनेक समस्याओं का हल देश के 130 करोड़ भारतीयों ने निकाला है।

अभी जो चुनौतियां बाकी हैं, उनके समाधान के लिए भी पूरे सामर्थ्य से साथ हर भारतवासी प्रयास कर रहा है। चाहे हर गरीब को घर देना हो या फिर हर घर जल पहुंचाना हो। कितनी भी बड़ी चुनौती हो, हम चुनौती को चुनौती देने के स्वभाव के साथ निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा

यूपी में कुछ लोगों ने विरोध प्रर्दान के नाम पर हिंसा की। वे खुद से सवाल पूछें कि क्या उनका यह रास्ता सही था? जो कुछ जलाया गया क्या वह उनके बच्चों के काम नहीं आने वाला था? हिंसा में जिन लोगों की मृत्यु हुई, जो लोग जख्मी हुए उनके परिवार पर क्या बीती होगी। मैं अफवाहों में आकर सरकारी सम्पत्ति को तोडऩे वालों से आग्रह करूंगा कि सार्वजनिक सम्पत्ति को बचाकर रखना उनका भी दायित्व है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी

इससे पहले, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर यहां पहुंचे मोदी ने लोकभवन परिसर में स्थित उनकी करीब 25 फुट कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के वर्षों में हमने सबसे ज्यादा जोर अधिकारों पर दिया है लेकिन अब हम आजादी के 75 साल पूरे होने की ओर बढ़ रहे हैं। समय की मांग है कि अब हम अपने कर्तव्यों पर भी उतना ही बल दें। सरकार का दायित्व है कि वह पांच साल नहीं बल्कि पांच पीढय़िों को ध्यान में रखते हुए काम करने की आदत बनाए। उत्तर प्रदेश सरकार इस दायित्व को निभाने का भरपूर प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन का एक ही मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। हमारा निरन्तर प्रयास रहा है कि सरकार से सत्ता सुख को निकालकर सेवा के संस्कार गढ़े जाएं। यह तभी सम्भव है जब आम आदमी के जीवन में सरकार का दखल कम से कम रखने की कोशिश हो। हमारा प्रयास है कि सरकार अटकाने, उलझने के बजाय सुलझने का माध्यम बने। आप अगर इस सरकार का मूल्यांकन करेंगे तो यही कोशिश हर कदम पर महसूस करेंगे। हम सुशासन के उस दौर में बढ़ रहे हैं कि आपकों आवेदन करने की जरुरत ना पड़े, बल्कि सरकार खुद आकर आपसे पूछे कि कहीं कोई तकलीफ तो नहीं है।

मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं बल्कि समग्रता में देखना होगा। यह बात सरकार के लिए भी उतनी ही सत्य है और सुशासन के लिए भी यही उपयुक्त मानदंड है। सुशासन भी तब तक सम्भव नहीं, जब तक हम समस्याओं को सम्पूर्ण, समग्रता में न सोचेंगे और न सुलझने का प्रयास करेंगे। मुझे संतोष है कि योगी सरकार भी समग्रता की इस सोच को साकार करने का भरसक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम नए वर्ष और नए दशक में प्रवेश करने जा रहे हैं, से में हमें अटल जी की एक बात जरुर याद रखनी चाहिए। वह कहते थे कि भारत की प्रगति में हर पीढ़ी के योगदान का मूल्यांकन दो मानदंडों पर होगा। पहला, हमने खुद को विरासत में मिली कितनी समस्याओं को सुलझया है और दूसरा, राष्ट्र के भावी विकास के लिए हमने अपने प्रयासों से कितनी मजबूत नींव रखी है। इन दोनों सवालों की रोशनी में हम कह सकते हैं कि भारत साल 2020 में अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ प्रवेश कर रहा है।

मोदी जी ने अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनीवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई को समग्रता और सम्पूर्णता देगा। साथ ही पाठ्यक्रम से लेकर परीक्षा तक इसमें एकसूत्रता, एकरूपता और स्वाभाविक एकात्म भाव होगा। यह विश्वविद्यालय मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल, नसिÓग और चिकित्सा से जुड़ी हर डिग्री को आगे बढ़ाएगा। इससे यूपी में मेडिकल की पढ़ाई की गुणवत्ता में और सुधार होगा। मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की कार्ययोजना के चार पहलू हैं। पहला प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, दूसरा अफोर्डेबल हेल्थकेयर, तीसरा सप्लाई साइड इंटरवेंशन और चौथा मिशन मोड इंटरवेंशन। यानी स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को मिशन मोड पर चलाना। बीमारियों पर होने वाले खर्च को बचाने का सबसे आसान तरीका है कि बीमार होने से ही बचा जाए। आम लोग स्वास्थ्य के प्रति जितने जागरूक होंगे, उनकी रोगरोधक क्षमता उतनी ही बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के साथ-साथ योग भी एक तरह से मुफ्त हेल्थकेयर है। उज्ज्वला योजना, फिट इंडिया मूवमेंट भी प्रिवेंटिव हेल्थेकयर है। हर कोई दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहता है। इसमें आयुर्वेद बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है। प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के लिए हम जितना बल देंगे, उतना ही स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए हमारी चिंताएं कम होती जाएंगी। जीवनशैली के कारण जो बीमारियां आती हैं उन्हें दूर करने में भी यह कारगर हो रही है। मोदी ने कहा कि आयुष्मान योजना से देश में 70 लाख से ज्यादा गरीबों का मुफ्त इलाज हो चुका है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की कुल आबादी से ज्यादा तो भारत में आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 11 लाख लोगों ने इसका लाभ लिया है।

उन्होंने कहा कि जैसेजैसे गरीबों को स्वास्थ्य सेवा मिल रही है, हेल्थेकयर की मांग भी बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों में रिकार्ड संख्या में मेडिकल सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी साल पूरे देश में 75 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है। यह हर तीन लोकसभा सीटों पर एक मेडिकल कॉलेज बनाने के हमारे विजन की दिशा में एक प्रयास है। इससे पहले, लखन से सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाजपेई का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को ही नहीं बल्कि अनेक लोगों को भरोसा था कि वाजपेई एक दिन जरूर भारत के प्रधानमंत्री बर्नंगे। दूसरे दर्लां र्मं भी उनका बहुत मानसम्मान था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वाजपेई को याद करते हुए अपनी सरकार के कार्र्यां का जिक्र किया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...