back to top

पीएम मोदी जाएंगे वाराणसी और सूरत, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिये 17 और 18 दिसंबर को सूरत एवं वाराणसी जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए वाराणसी जाने से पहले रविवार को सूरत डायमंड बोर्स और सूरत हवाई अड्डा पर एक नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

बयान में कहा गया है कि रविवार शाम वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम- 2023 का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी में अगले दिन वह एक सार्वजनिक समारोह में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाग लेंगे। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

बयान में कहा गया है कि नया एकीकृत टर्मिनल भवन व्यस्ततम अवधि के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने में सक्षम है, और इसमें इस अवधि के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है।

सूरत शहर के प्रवेश द्वार के रूप में टर्मिनल भवन को इसकी स्थानीय संस्कृति और विरासत के साथ डिजाइन किया गया है। बयान में कहा गया है कि सूरत डायमंड एक्सचेंज अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक सीमा शुल्क निपटना गृह , खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी।

बयान में कहा गया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम-2023 का उद्घाटन करेंगे और कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने पिछले नौ वर्षों में वाराणसी के परिदृश्य को बदलने और वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जीवनयापन को आसान बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। बयान में कहा गया, इस दिशा में एक और कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री लगभग 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मोदी करीब 10,900 करोड़ रुपये की लागत से बने न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-न्यू भाऊपुर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।मोदी की ओर से जिन अन्य अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें बलिया-गाजीपुर सिटी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना, इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन गेज परिवर्तन परियोजना शामिल है। बयान के मुताबिक, वह दूसरी वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन और नवउद्घाटित नये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों की एक जोड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। बयान में कहा गया है कि वह बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा निर्मित 10,000वें इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...