back to top

PM मोदी के पास सिर्फ 38,750 रुपए नकद, नही है कोई गाड़ी न ही कोई आपराधिक केस

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास गुजरात के गांधीनगर में एक आवासीय भूखंड, 1.27 करोड़ रुपए की सावधि जमा (एफडी) और 38,750 रुपए नकद सहित 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

हलफनामे के मुताबिक

हलफनामे के मुताबिक, मोदी ने जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके पास 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से ली गई एम.ए की डिग्री है। मोदी ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उन्होंने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक किया है और 1967 में गुजरात बोर्ड से एसएससी की परीक्षा पास की। प्रधानमंत्री ने 1.41 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है। मोदी ने टैक्स सेविंग इन्फ्रा बॉन्ड्स में 20,000 रुपए, राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र (एनएससी) में 7.61 लाख रुपए और एलआईसी की पॉलिसियों में 1.9 लाख रुपए का निवेश किया है।

खुद का वाहन तक नहीं है

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक खुद का वाहन तक नहीं है।बैंक में मोदी के बचत खाते में उनका नकद शेष 4,143 रुपए है। मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका वजन 45 ग्राम है। इनकी कीमत 1.13 लाख रुपए है। प्रधानमंत्री ने हलफनामे में संपत्ति का विवरण दिया है, जो नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। मोदी के पास गांधीनगर के सेक्टर-1 में 3,531 वर्ग फुट का प्लॉट है। शपथ पत्र के अनुसार, इस संपत्ति का अनुमानित मूल्य, जिसमें भूखंड पर एक आवासीय इकाई शामिल है, 1.1 करोड़ रुपए है।

सरकार से वेतन और बैंक से ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया

मोदी ने सरकार से वेतन और बैंक से ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया है, जबकि उनकी पत्नी की आय के स्रोत के बारे में हलफनामे में ज्ञात नहीं लिखा है। उनकी पत्नी के पेशे या व्यवसाय को भी ज्ञात नहीं के रूप में लिखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस लंबित नहीं है और न ही उन पर कोई सरकारी बकाया राशि है। लगातार दूसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मोदी ने 2014 में कुल 1.65 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...