back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री ओली के साथ कोविड-19 पर की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के फैलने के कारण उत्पन्न चुनौतियों एवं इससे निपटने के उपायों के बारे में चर्चा की।

मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में नेपाल को हर संभव मदद देने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की मोदी ने एक ट्वीट में कहा, आज नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से बात की। हमने कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मैं इस चुनौती से निपटने में नेपाल के लोगों की प्रतिबद्घता की सराहना करता हूं। हम कोविड-19 के खिलाफ हमारी साझी लड़ाई में नेपाल के साथ एकजुट खड़े हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने जारी कोविड-19 संकट और इससे दोनों देशों के नागरिकों एवं क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के समक्ष चुनौतियों पर अपने विचारों को साझा किए। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए संबंधित देशों में उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओली के नेतृत्व में नेपाल सरकार द्वारा संकट की प्रतिक्रिया एवं प्रबंधन तथा इस चुनौती से लड़ने में नेपाल के लोगों के मजबूत संकल्प की सराहना की। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ओली ने दक्षेस देशों के बीच महामारी से निपटने में समन्वय स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी की पहल की एक बार फिर सराहना की। उन्होंने भारत द्वारा नेपाल को दी गई द्विपक्षीय सहायता के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वैश्विक महामारी से लड़ने के नेपाल के प्रयासों के लिए सभी संभव समर्थन एवं सहायता सुनिश्चित करने की भारत की प्रतिबद्धता दुहराई। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि उनके विशेषज्ञ एवं अधिकारी अनिवार्य वस्तुओं की सीमा पार आपूर्तियों को सुगम बनाने सहित कोविड-19 की स्थिति से उत्पन्न अन्य सभी मुद्वों पर परस्पर गहन परामर्श एवं समन्वय करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में किया पौधारोपण

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति के मसौदे की समीक्षा की

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूलों के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण नीति के मसौदे पर एक समीक्षा बैठक की...

ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार की यह दलील झूठी है कि ग्रेट निकोबार...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है : सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब कोई काल्पनिक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रियाशील वास्तविकता है और...

भारत-वेनेजुएला ऊर्जा साझेदारी को नई मजबूती, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया रणनीतिक महत्व

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 जून 2026 को नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी...