back to top

टी-20 विश्व कप के लिये योजना तैयार

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को कहा कि अगले साल टी-20 विश्व कप के लिये जाने वाली भारतीय टीम के संबंध में उन्होंने कुछ सोचा है जिसके बारे में वह जल्द ही कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से चर्चा करेंगे। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में शुक्रवार से तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी।

गांगुली ने यहां शर्मिष्ठा गुपटू की किताब का विमोचन करने के बाद कहा, अगर हम टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहे हैं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वही चीजें करनी होगी। मैंने कुछ सोचा है जिसे मैं विराट, रवि और प्रबंधन से साझा करूंगा। हमने कई ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व कप तक हम पूरी तरह से तैयार होंगे। टी20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा।

टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए गांगुली ने टीम की प्रशंसा की और कहा कि इसमें विदेशों में लगातार जीत दर्ज करने की काबिलियत है। यही अंतिम लक्ष्य है। हमने पिछले साल आस्ट्रेलिया में अच्छा किया है। हमारे पास न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये अच्छी टीम है। यही हमारा लक्ष्य है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जायें।

RELATED ARTICLES

मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है, लेकिन मेरी सफलताओं को मत भूलना : गौतम गंभीर

गुवाहाटी। आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली...

कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट...

हरमनप्रीत को महिला अनुबंधों की राशि में बढ़ोतरी की उम्मीद, बोलीं- अब सब बदल जायेगा

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की केंद्रीय अनुबंध की राशि में बड़ा...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...