back to top

कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण रविवार को टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले यह जानकारी दी और बताया कि गिल असमान उछाल वाली पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, शनिवार को, स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में ऐंठन आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने चार रन बनाए और मैदान से बाहर चले गए।

बीसीसीआई ने बताया कि कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं। वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

शनिवार शाम को, गिल को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था क्योंकि वह अपनी गर्दन को हिला भी नहीं पा रहे थे। उप-कप्तान ऋषभ पंत गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत के सहायक कोच मोर्ने मोर्केल ने चोट का कारण सीधे तौर पर अधिक कार्यभार को नहीं, बल्कि रात में ठीक से नींद न आने को बताया। मोर्केल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि हमें पहले यह पता लगाना होगा कि उनकी गर्दन में अकड़न कैसे हुई, शायद यह रात में ठीक से नींद न आने की वजह से हुआ। मुझे नहीं लगता कि अधिक कार्यभार होने के कारण ऐसा हुआ।

RELATED ARTICLES

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के...