back to top

लोग स्वाद के लिए नहीं बल्कि रोमांच के लिए कॉफी, बीयर पीना पसंद करते हैं: अध्ययन

वाशिंगटन अमेरिका में एक विश्वविद्यालय के अध्ययन के मुताबिक कॉफी या बीयर पीने की हमारी प्राथमिकता इन पेय पदार्थों के स्वाद पर आधारित नहीं होती बल्कि इन्हें पीने से हम कैसा महसूस करते हैं, यह इस बार पर निर्भर करता है।

हमारी प्राथमिकता का पता चल सके

अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय से वैज्ञानिकों ने हमारे स्वाद लिए जिम्मेदार जीन में विविधता की तलाश की, जिससे कि पेय पदार्थों को पीने की हमारी प्राथमिकता का पता चल सके क्योंकि इन्हें समझने के बाद ही लोगों के खान-पान में फेरबदल के तरीके को समझने में मदद मिल सकती है। उन्होंने ब्रिटेन के बायोबैंक में 3,36,000 लोगों को परोसे गए कड़वे और मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों की संख्या की गणना की। शोधकर्ताओं ने कड़वे और मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों के सेवन पर उनके जीन आधारित संबंध का अध्ययन किया।

अध्ययन से यह पता चलता है कि…

यह अध्ययन ह्यूमन मॉलेक्यूलर जेनेटिक्स में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन से यह पता चलता है कि कड़वे या मीठे स्वाद वाले पेय पदार्थों की हमारी प्राथमिकता हमारे स्वाद के लिए जिम्मेदार जीन में विविधता के कारण नहीं बल्कि इन पेय पदार्थों को लेकर मनोवैज्ञानिक सक्रियता पैदा करने वाले जीन पर आधारित होती है। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर मर्लिन कोर्नेलिस ने कहा, हमारी प्राथमिकता को रेखांकित करने वाली आनुवंशिकी ऐसे पेय पदार्थों को लेकर हमारे मनोविज्ञान को सक्रिय करने वाले घटक से संबंधित होती है। कोनेर्लिस ने एक बयान में कहा, कॉफी और शराब पीने के बाद लोग जैसा महसूस करते हैं, उसे वे उसी रूप में पसंद करते हैं। इसलिए लोग इन पेय पदार्थों को पीते हैं। यह स्वाद की वजह से नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

बलिया में चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...