back to top

उम्मीदवारों की सूची में पवार की बेटी का नाम, पौत्र का नाम गायब

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का नाम अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी 12 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल है। हालांकि, इस सूची में पवार के पौत्र पार्थ पवार का नाम शामिल नहीं है क्योंकि इसमें मावल सीट का भी जिक्र नहीं है जहां से इस युवा नेता को चुनावी मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

सुले को पवार परिवार का गढ़

सुले को पवार परिवार का गढ़ माने जाने वाले बारामती से ही फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वह निवर्तमान लोकसभा में भी इसी सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। सूची में प्रमुख नामों में पूर्व सिंचाई मंत्री रायगढ़ से सुनील तटकरे, पूर्व राज्य मंत्री जलगांव से गुलाबराव देवकर, सतारा से उदयनराजे भोसले, कोल्हापुर से धनंजय महाडिक, (पूर्वाेत्तर मुंबई) से संजय दीना पाटिल और ठाणे से आनंद परांजपे के नाम शामिल हैं।

बाबाजी बलराम पाटिल हैं

सूची में शामिल अन्य लोगों में बुल्ढाणा से राजेंद्र शिंगणे, परभणी से राजेश वितेकर और कल्याण सीट से बाबाजी बलराम पाटिल हैं। राकांपा ने हातकणंगले सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी के लिए छोड़ी है। पवार नीत पार्टी ने लक्षद्वीप से मोहम्मद फैजल को उतारा है। पार्टी ने अब तक विवादास्पद अहमदनगर एवं माढा सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पवार के माढा सीट से लडऩे की संभावना थी लेकिन उन्होंने हाल ही में इससे इनकार किया था।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...