back to top

केजीएमयू में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, मौत, 13 सितम्बर को हुई थी सर्जरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के आर्थाेपेडिक वॉर्ड में भर्ती एक मरीज ने रविवार को कथित तौर पर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। केजीएमयू प्रशासन ने मरीज की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने रविवार को बताया कि कुशीनगर जिले का रहने वाला रामवृक्ष (54) आर्थाेपेडिक वॉर्ड में भर्ती था और सुबह वॉर्ड की खिड़की से गिरने से उसकी मौत हो गई।

सिंह के मुताबिक, रामवृक्ष की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और उसे 25 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को रामवृक्ष की सर्जरी की गई थी और रविवार को वॉर्ड की खिड़की से गिरने से उसकी मौत हो गई।

सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, जब चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव कुमार तिवारी से इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में उन्हें कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं मिली है और न ही केजीएमयू प्रशासन ने उन्हें कोई सूचना दी है।

यह खबर पढ़े- सीडब्ल्यूसी का दूसरा दिन : देश की जनता बदलाव चाहती है, आगे की लड़ाई के लिए हम तैयार 

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...