जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से तड़के करीब चार बजकर 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही, लेकिन भारतीय पक्ष को किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने कई दिनों की शांति के बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की है जिसकी वजह से ग्रामीणों को रात भूमिगत बंकरों में बितानी पड़ी है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles