back to top

पाकिस्तान ने की नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी, सेना का जवान शहीद, एक घायल

जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में भारी गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान की सेना ने मनकोट एवं कृष्णा घाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बुधवार रात को बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। उन्होंने कहा, व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग एवं सभी रैंक के अधिकारी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 30 सितंबर की रात को सर्वाेच्च बलिदान देने वाले बहादुर लांस नायक करनैल सिंह को सलाम करते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

खबरों के अनुसार, कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलीबारी में एक अन्य जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान पिछले पांच दिन से पुंछ में बस्तियों को निशाना बना रहा है। गोलेबारी में मंगलवार को कई जानवर घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने सितंबर में 47 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने पांच सितंबर को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे। इससे पहले राजौरी के केरी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने दो सितंबर को संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया था और इस दौरान एक जेसीओ शहीद हो गया था।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...