back to top

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इंसानों पर शुरू करेगा वैक्सीन टेस्ट

वॉशिंगटन। कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 25 लाख 56 हजार 725 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 77 हजार 618 की मौत हो चुकी है। छह लाख 90 हजार 329 ठीक हुए हैं। आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गुरुवार से कोरोना वैक्सीन का टेस्ट इंसानों पर शुरू करेंगे। ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हैनकॉक ने कहा- वैक्सीन के लिए हम हर तरह की कुबार्नी देने को तैयार हैं। सरकार इंपीरियल कॉलेज को वैक्सीन रिसर्च के लिए करीब 210 करोड़ रुपए (22.5 मिलियन पाउंड) देगी।

ब्रिटेन में अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। एशिया में महामारी से 15 हजार 523 की जान जा चुकी है, जबकि चार लाख 12 हजार 247 संक्रमित है। तुर्की में 95 हजार से ज्यादा मरीज हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा 84 हजार 802 मामले ईरान में हैं। इस बीच, चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 82,788 मामले आए जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हुई जबकि अमेरिका में 8,24,600 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 45,290 लोगों को जान गंवानी पड़ी है जो दुनिया में किसी एक देश में हुई मौतों के मामले में सबसे अधिक है।

उधर, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, महामारी की वजह से कई देशों में अकाल का खतरा है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के प्रमुख डेविड बेस्ले ने कहा कि 30 से ज्यादा देशों में अकाल रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संकट की वजह से लगभग 26.5 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर होंगे। यमन, कांगो, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, नाइजीरिया और हैती उन देशों की सूची में शामिल हैं, जहां अकाल का खतरा सबसे ज्यादा है।

वहीं, सऊदी अरब सरकार रमजान के दौरान लॉकडाउन में राहत देने पर विचार कर रही है। सरकार ने सोमवार रात मक्का और मदीना में नमाज के लिए भी राहत दे दी है। देश में अब तक 11 हजार 631 संक्रमित हैं। 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में मंगलवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 23 ऐसे संक्रमित हैं जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। यहां मंगलवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को शांक्सी प्रांत के चिनमी गांव गए। इस गांव में 188 गरीब परिवार रहते हैं। शी ने इस गांव में गरीबी दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उधर, रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। इससे यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 261 पहुंच गया है। मॉस्को में कोरोना के 29,430 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां 2,050 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...