back to top

नाइजीरिया में हैजा के संदिग्ध मामलों में 2300 से अधिक लोगों की मौत

लागोस। नाइजीरिया पिछले कुछ वर्षों में सबसे भीषण हैजा प्रकोपों में से एक का सामना कर रहा है, जिसमें 2,300 से अधिक लोगों की संदिग्ध मामलों से मौत हो गई है। अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला यह देश कई बीमारियों के प्रकोप से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। नाइजीरिया में इस साल हैजा का प्रकोप है और इस बार इससे होने वाली मृत्यु दर पिछले चार वर्षों के मुकाबले अधिक है। हैजा से निपटने को प्रांतीय सरकारों के लिए कोविड-19 महामारी से बड़ी प्राथमिकता माना जा रहा है। नाइजीरिया में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के चलते मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है। वहीं, कुल जनंसख्या में से एक प्रतिशत से कम आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी गई है।

नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, नाइजीरिया के 36 प्रांतों में से 25 में और राजधानी अबुजा में 5 सितंबर तक हैजा के कम से कम 69,925 संदिग्ध मामले सामने आये। पांच और 14 वर्ष के बीच के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं और कुल मामले में मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है, जो नाइजीरिया में कोविड-19 के 1.3 प्रतिशत मृत्यु दर से दोगुने से अधिक है। इस साल संदिग्ध हैजा से कम से कम 2323 लोगों की मौत हुई है, लेकिन ऐसी चिंताएं हैं कि यह कम बतायी गई संख्या हो सकती है क्योंकि कई प्रभावित समुदायों तक पहुंचना मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...