back to top

बलिया में आक्सीजन न मिलने से मौत के मामले में जांच के आदेश, विपक्ष के नेता का सरकार पर आरोप

बलिया (उप्र)।  बलिया जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में कथित रूप से आक्सीजन का प्रबंध न होने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और मरीज की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को दोषी ठहराया है जबकि भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्वाई की मांग की है।

दरअसल, जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के रामजीत यादव की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। यादव के परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि उन्होंने कल शाम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि वह आॅक्सीजन की व्यवस्था को लेकर जिला अस्पताल में दौड़ लगा रहे थे, लेकिन वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था जो रोगी को आॅक्सीजन दे सके जिसके उसकी मौत हो गई।

 

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सूचना विभाग द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में परिवार द्वारा अस्पताल की लापरवाही और आक्सीजन न मिलने के कारण मौत होने का आरोप लगाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद कार्वाई का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने बताया है कि जांच रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्वाई की जाएगी। राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने इस मामले में रविवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यादव की मौत के लिए योगी सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा कर रही है, जबकि बलिया के जिला अस्पताल में आक्सीजन के अभाव में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

 

उधर, भाजपा के सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोषी चिकित्सक के विरुद्ध तत्काल हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण किसी रोगी का मौत हो जाना बेहद दुर्भाज्ञपूर्ण है। उन्होंने इस मामले में दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...