back to top

विपक्ष ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गर्त में धकेलने का काम किया : श्रीकांत शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि देश को 70 वर्ष तक अंधेरे में रखने वाली कांग्रेस का बिजली पर दिया गया बयान हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा)और समाजवादी पार्टी (सपा)की सरकारों और बिजली कंपनियों द्वारा किए गए महंगे करार और आर्थिक अनियमितता ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को गर्त में धकेलने का काम किया है।

शर्मा ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मीडिया से कहा कि साढ़े तीन वर्ष में भाजपा सरकार ने बिजली के साथ ही प्रदेश की विकास की गाड़ी को भी पटरी पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि बहन प्रियंका द्वारा की गई टिप्पणियां राजनीति से प्रेरित हैं और सुर्खियों में बने रहने की प्रतिस्पर्धा से इतर कुछ भी नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में बिजली बिल में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया कि राज्य में बढ़े हुए बिल एवं बिजली मीटरों का आतंक व्याप्त है। प्रियंका ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि बिजली बिल में बढ़ोतरी को बड़े पैमाने पर कम किया जाए और किसानों को आधे दाम पर बिजली मुहैया कराई जाए।

प्रियंका के बयान पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी को तो अंधेरे का अहसास नहीं होगा, प्रदेश को तो छोड़ ही दीजिए कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली के घरों में भी उजाला नहीं पहुंचा पाई। ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 70 वर्षों से अंधेरे का सामना कर रहे 1.30 लाख मजरों के 1.38 करोड़ घरों में उजाला पहुंचाया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा, कांग्रेस, सपा और बसपा की तिकड़ी सरकारों की गलत नीतियों के नाते ही बिजली विभाग लगभग 90 हजार करोड़ के घाटे में है। 15 साल तक इन सरकारों ने प्रदेश की जनता को गुमराह ही किया और बिजली के नाम पर घरों में बिजली नहीं बल्कि केवल बिल ही पहुंचते थे।

उन्होंने कहा, आज भाजपा की सरकार में प्रदेश के गांवों को 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जा रही है। आज सूर्यास्त से सूर्याेदय तक किसी भी गांव में अंधेरा नहीं है, यह सरकार सुनिश्चित कर रही है। आज गांवों को 54प्रतिशत ज्यादा बिजली मिल रही है।

शर्मा ने कहा कि जहां तक मीटरों के तेज चलने का सवाल है तो उपभोक्ता की शिकायत पर तत्काल ही वहां चेक मीटर लगाने की व्यवस्था की गई है। ऊर्जा विभाग उपभोक्ता की संतुष्टि तक काम करने में विश्वास रखता है। गलत बिल पर बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा व अन्य आवश्यक विधिक कार्वाई भी होती है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...