back to top

दो माह के बच्चे के पेट से निकाला डेढ़ किलो का ट्यूमर

डा. जेडी रावत के नेतृत्व में हुई सफल सर्जरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। जटिल सर्जरी कर केजीएमयू के डॉक्टरों ने दो माह के बच्चे के पेट से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला। आपरेशन टीम का नेतृत्व करने वाले डा. जेडी रावत ने बताया कि ट्यूमर पूरे पेट में फैल चुका था, इससे बच्चे के बाकी अंगों पर भी दबाव बढ़ रहा था।

बच्चा गोरखपुर के खोरबाद गांव से इलाज के लिए केजीएमयू लाया गया था। परिजनों के अनुसार बच्चे के पेट में बचपन से एक गांठ थी। पहले तो घरवाले इसे समझ नहीं पाये लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ने लगी तो घर के नजदीक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने केजीएमयू ले जाने की सलाह दी। यहां पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. जेडी रावत और डॉ आनंद पांडेय ने बच्चे को देखा और कुछ जांचे कराने को कहा। जांच में पता चला कि उसके पेट में एक बड़ा सा ट्यूमर है जिसका जल्द से जल्द आपरेशन करना बहुत जरूरी था।

डा. रावत ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी क्योंकि बच्चा मात्र दो माह का था और ट्यूमर का आकर काफी बड़ा था। ऐसे में जरा की चूक बच्चे के लिए जानलेवा हो सकती थी। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान पता चला कि ट्यूमर पूरे पेट फैल चुका था और उसने बच्चे के बाकी सभी अंगों को चारों ओर दबा दिया था। सावधानीपूर्वक आपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। बच्चे का वजन लगभग 6 किलो और ट्यूमर का वजन लगभा डेढ़ किलो था। आपरेशन के बाद बच्चे के पेट और शरीर में पानी जमा होने लगा था जो उपचार के उपरांत ठीक हो गया।

बच्चा अब स्वस्थ है। डा. रावत ने बताया कि आपरेशन करने वाली टीम में डॉ आनंद पांडेय , डॉ मुनि वर्मा, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ सतीश वर्मा और नर्स सुधा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...