back to top

ISIS से जुड़ा एक इनामी आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने किया सरेंडर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आईएसआईएस से जुड़े एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एटीएस की उपलब्धियों का बयान जारी कर कहा कि आईएसआईएस से जुड़े 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपी, प्रयागराज के करेली निवासी आमस उर्फ फराज (22) को सोमवार को एटीएस टीम ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया, जबकि संभल निवासी अब्दुल समद मलिक (25) ने अदालत में समर्पण कर दिया।

बयान के अनुसार, एटीएस को यह सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित होकर शपथ ले चुके हैं और वे खिलाफत कायम करने के लिए देश विरोधी साजिश रच रहे हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों की पिछले वर्ष नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। एटीएस के अनुसार, इस मामले में आमस अहमद उर्फ फराज अहमद और अब्दुल समद मलिक की तलाश थी।

उसने बताया कि फराज को एटीएस टीम ने सोमवार को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया जबकि अब्दुल समद मलिक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
एटीएस ने बताया कि ये आरोपी पूर्व में गिरफ्तार अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में आईएसआईएस का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ रहे थे।

फराज ने 2022 में एएमयू से स्नातक किया और 2023 में एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ। मलिक एएमयू में मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) कर रहा था। इसके पहले एटीएस ने पिछले वर्ष नवंबर माह में आईएसआईएस के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी- अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक और वजीहुद्दीन, को गिरफ्तार किया था।

कुछ दिनों बाद चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें भदोही जिले के निवासी राकिब इमाम अंसारी को अलीगढ़ से तथा संभल जिले के निवासी नवेद सिद्दीकी, कोटला पंजू सराय के मोहम्मद नोमान और नखास क्षेत्र के दीपा सराय निवासी मोहम्मद नाजिम को संभल से गिरफ्तार किया एवं उनके कब्जे से आईएसआईएस का प्रतिबंधित साहित्य, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद किया गया। एसटीएस ने बताया कि इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...