back to top

जेएनयू हमले पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता हिंसा नहीं भड़का सकता

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में नकाबपोश हमलवारों के हमले पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या नेता हिंसा नहीं भड़का सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे कांग्रेस और आप का हाथ है।

जेएनयू में रविवार को नकाबपोश भीड़ ने छात्रों और प्राध्यापकों पर हमला किया और तोडफ़ोड़ भी की, जिसमें 35 से अधिक छात्र घायल हो गए थे। जेएनयू छात्र संघ ने छात्रों पर हुए हमले के लिए आरएसएस से संबद्घ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी का आरोप है कि हमले में वामपंथी कार्यकर्ता शामिल थे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकारों से कहा, ‘जेएनयू में हुई हिंसा विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि छात्र हमारे देश का भविष्य हैं, लिहाजा मैं कांग्रेस नेताओं और अरविंद केजरीवार्ल आम आदमी पार्टी प्रमुखी से छात्रों को गुमराह नहीं करने का आग्रह करना चाहता हूं।’ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के समर्थन में शांति मार्च निकाला। मार्च सदर बाजार इलाके में बारह टूटी चौक से शुरू होकर जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

गिल वनडे में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग

दुबई । भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

ग्लास्गो। हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन के महिलाओं के 69 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता जबकि गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...