back to top

यात्री सुविधा को और बेहतर करें अफसर : संजय कुमार

अयोध्या जं.प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने किया निरीक्षण

लखनऊ। श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों की आस्था के प्रतीक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट एवं अयोध्या जं. स्टेशनों का नवीनीकरण करते हुए इसको नया स्वरुप प्रदान करने के लिए स्टेशन की आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं सहित अनेक प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर हैं । इन समस्त कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर रेलवे मुख्यालय से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार जैन का अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ अयोध्या कैंट एवं अयोध्या जं. स्टेशन का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया एवं सभी विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए इन कार्यों की समीक्षा की एवं इस सम्बन्ध में अपने आवश्यक सुझाव एवं दिशा.निर्देश पारित किये ।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने अयोध्या जं. स्टेशन पहुंचकर स्टेशन की आधारभूत संरचना,नए स्टेशन भवन, प्रस्तावित यार्ड री-मॉडलिंग, रेल परिचालन व्यवस्था, यात्री-सुविधाओं,वाणिज्य एवं परिचालन संबंधी कार्यप्रणाली, संरक्षा व्यवस्था इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं राइट्स तथा आईआरसीटीसी के साथ संयुक्त बैठक में सम्मिलित हुए एवं राइट्स के अधिकारियों से स्टेशन के सेकेंड फेज सम्बन्धी कार्यो की जानकारी प्राप्त की व आईआरसीटीसी के अधिकारियों से यात्री सुविधा सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अपने आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ग्राहक संतुष्टि एवं संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च वरीयता प्रदान करते हुए रेल संचालन पर विशेष बल दिया एवं समस्त विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में संपन्न करने की अपेक्षा की स आज के इस निरीक्षण में मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति वीरेन्द्र सिंह यादव, मण्डल के वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के उच्चाधिकारी, राइट्स एवं आईआरसीटीसी के अधिकारियों सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...