back to top

ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर पौष्टिक जनता भोजन उपलब्ध

प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के निकट इकोनामी/स्नैक्स /कॉम्बो मील और किफायती दामों पर बोतलबंद पेयजल का प्रावधान

लखनऊ। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा माध्यम है । रेलवे समस्त जनों की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करती है । इस सम्बन्ध में रेल यात्रियों को कम मूल्य पर पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है एवं इस दिशा में रेलवे द्वारा अपने उत्तरदायित्वों का संवहन पूर्ण निष्ठा से किया जाता है ।

रेलगाड़ियों के सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता खाना, स्नैक्स, कॉम्बो मील और किफायती दर पर पैकेटबंद पेयजल की सेवा प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों के लगने के निकट सस्ता खाना, स्नैक्स,कॉम्बो मील का प्रावधान किया गया है । 20 रुपए के मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले इकोनॉमी खाना के अन्तर्गत सात पूरियां 175 ग्राम, आलू की सूखी सब्जी 150 ग्राम, और अचार होता है । 50 रुपए मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने वाले 350 ग्राम के स्नैक्स मील के अंतर्गत दक्षिण भारतीय चावल अथवा राजमा,छोले-चावल अथवा खिचड़ी अथवा कुलचे व छोले. भटूरे अथवा पाव भाजी या मसाला डोसा होता है । यह सुविधा आईआरसीटीसी के सहयोग से मण्डल के वाराणसी कैंट जं., सुल्तानपुर, प्रतापगढ, बाराबंकी,रायबरेली, अयोध्या कैंट, जौनपुर एवं शाहगंज स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपल्याल ने इस विषय में अवगत कराया कि रेलयात्रियों को स्वच्छता से निर्मित किया गया पौष्टिक इकोनॉमी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । श्इकोनॉमी भोजन श्की गुणवत्ता और स्वच्छता को बनाये रखने के लिए इस कार्य की नियमित रूप से निगरानी भी की जा रही है । उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपने समस्त रेलयात्रियों एवं उपयोगकतार्ओं को मितव्ययीए आधुनिक एवं नवीन सुख. सुविधाएँ और उत्तम सेवाएं प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षितए सुगम और संरक्षित यात्रा हेतु कृत संकल्पित है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...