back to top

अब आपको फिल्मों में आने के लिए स्टार होने की जरूरत नहीं है : सयानी गुप्ता

मुंबई। अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने कहा कि देश में स्ट्रीमिंग मंचों की शुरुआत ने अभिनय जगत में सितारों के वर्चस्व को तोड़ा है जिससे कलाकारों को आज लोकतांत्रिक तरीके से काम मिल रहा है। गुप्ता को मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ , आर्टिकल 15 और जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया लेकिन उन्हें इनसाइड एज और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी वेब सीरीज के साथ डिजिटल माध्यम पर ज्यादा सफलता मिली।

गुप्ता ने कहा कि ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच कलाकारों के लिए एक वरदान हैं जिन्हें अब काफी अवसर मिल रहे हैं जो बड़े पर्दे पर नहीं मिलते थे। ओटीटी इंटरनेट के माध्यम से दर्शकों को सीधे उपलब्ध कराई जाने वाली मीडिया सेवा है। अभिनेत्री (35) ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को कहा, अभिनय जगत में लोकप्रिय हस्तियों का वर्चस्व काफी हद तक टूटा है। इंटरनेट और आपके कार्यक्रमों की बदौलत लोग अब आपको जानते हैं। आपको किसी कार्यक्रम या फिल्म में काम करने के लिए बड़ा स्टार बनने की जरूरत नहीं रह गयी। आपको काम दिया जाता है क्योंकि आप उस किरदार के लिए एकदम सही हैं। यही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अपने करीब एक दशक के करियर में कोलकाता में जन्मी अभिनेत्री ने ओटीटी मंचों पर पगलैट समेत तीन फिल्में कीं। गुप्ता ने कहा कि मनोरंजन उद्योग की बदलती गतिशीलता ने एक नाट्य फिल्म और स्ट्रीमिंग मंच पर रिलीज फिल्म के बीच अंतर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, हालांकि मैं यह नहीं मानती कि जो भी बन रहा है सब अच्छा लेकिन काफी अलग-अलग तरह की चीजें हैं जो आप देख सकते हैं। एक कलाकार के तौर पर फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने के लिए इससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता। गुप्ता अभी आडिबल आरिजनल्स की थ्रिलर फिल्म बुरी नजर में आवाज दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...