back to top

नोवाक जोकोविच ने मेदवेदेव को हराकर जीता 24वां ग्रैंडस्लैम, बनाया रिकॉर्ड     

न्यूयॉर्क. नोवाक जोकोविच ने करीब पौने दो घंटे तक चले अमेरिकी ओपन फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड 24वां एकल ग्रैंडस्लैम जीता।

लगभग एक जैसी शैली में खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक रहा। दर्शकों ने इसका पूरा मजा लिया और जीतने के बाद जोकोविच कोर्ट पर ही बैठ गए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

अपनी पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल करके जोकोविच ने 6-3, 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने कहा, मैने कभी सोचा भी नहीं था कि यहां खड़े होकर 24वें ग्रैंडस्लैम के बारे में बात करूंगा। मुझे कभी नहीं लगा था कि यह सच होगा। ओपन युग में सबसे उम्रदराज चैम्पियन बने सर्बिया के इस खिलाड़ी ने कहा, पिछले कुछ साल में मुझे लगने लगा था कि शायद मैं ऐसा कर सकता हूं। शायद इतिहास रच सकता हूं।

उन्होंने सेरेना विलियम्स को पछाड़ा जिनके नाम 23 ग्रैंडस्लैम हैं। ओपन युग में 24 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं. हारने के बाद मेदवेदेव ने कहा, आखिर वह नोवाक है। उसे तो यहां होना ही था। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मुझे खेद है। मुझे जीतना चाहिये था।

जोकोविच ने कहा, मैने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया कि वह पल मेरे जेहन में नहीं आये। दो साल पहले यह हुआ था और मैं अच्छा नहीं खेला था। यह उनका चौथा अमेरिकी ओपन खिताब है। वह कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण एक साल पहले यहां नहीं खेल सके थे। उन्होंने दस आस्ट्रेलियाई ओपन, सात विम्बलडन और तीन फ्रेंच ओपन भी जीते हैं।

स्पेन के रफेल नडाल के नाम 22 ग्रैंडस्लैम हैं और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम जीतकर रिटायर हुए। जोकोविच अब एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जायेंगे।

यह खबर पढ़े –जी20 के नयी दिल्ली घोषणापत्र ने एक सकारात्मक संकेत दिया : चीन 

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...