back to top

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन शुरु

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना जारी की।

91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा

इस चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 26, तेलंगाना की 17 और उत्तराखंड की पांच सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की चार एवं महाराष्ट्र की सात सीटें शामिल हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड के अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार और लक्षदीप शामिल हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 42 में से दो

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 42 में से दो और जम्मू कश्मीर की छह में से दो सीटों पर भी पहले चरण में मतदान होगा। इस चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा का संसदीय क्षेत्र नोएडा तथा जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह का संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद भी शामिल है। वहीं बिहार की औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में मतदात होगा। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों ने पहले चरण के मतदान वाली सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। नामांकन के अंतिम दिन 28 मार्च को ही पता चलेगा कि 91 सीटों के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...