back to top

उत्तर रेलवे ने यात्रियों को 1885 करोड़ का किया रिफंड

लखनऊ। गत 24 मर्च से 31 मई तक कोविड-19 वायरस के कारण देश भर में लाकडाउन के कारण ट्रेन सेवाएं भी बंद रही। इस दौरान तमाम यात्रियों जिन्होंने एडवांस टिकट आरक्षित कराये थो रेलवे ने उन्हें रिफंड देने के लिए छह माह तक का समय दिया था ताकि अनावश्यक रूप से आरक्षण केंद्र पर लोग रिफंड के लिए भीड़ न लगाये ताकि लोग कोरोना संक्रमण से बच सके।

उत्तर रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों को पहले आनलाइन रिफंड के लिए आवेदन करने को कहा गया था बाद में आरक्षण केंद्र खोले जाने पर कांडटर से रिफंड वापस किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ने 21 मार्च से 31 मई के बीच यात्रियों को आनलाइन मोड पर पहले से इस अवधि में यात्रा के लिए आरक्षित टिकटों का रिफंड के तहत 1885 करोड़ रुपये का भुगतान वापस किया है जिनकी यात्रा ट्रेनें रद्द होने के कारण नहीं हो सकी थीं।

आनलाइन भुगतान होने की वजह से उन यात्रियों को अनावश्यक रूप से काउंटर तक आने की जरुरत नहीं पड़ी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को पूरा रिफंड वापस किया गया है और उसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...