back to top

नोएडा और लखनऊ को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नई दिल्ली/लखनऊ। देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शहरों को सम्मानित करने के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25’ समारोह का आयोजन गुरुवार 17 जुलाई को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित स्वच्छता सर्वेक्षण का नौवां संस्करण था।

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर नोएडा और लखनऊ को विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छता के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में नोएडा व लखनऊ को पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!

सीएम योगी ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में स्वच्छता अब एक सामाजिक संस्कार बन चुका है। ‘रिड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल’ के मंत्र को आत्मसात कर ‘नया उत्तर प्रदेश’ स्वच्छ और हरित राज्य की परिकल्पना को साकार कर रहा है। यह सफलता स्वच्छाग्रहियों की मेहनत, समाज के सहयोग और प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी समारोह पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के संकल्प का साकार परिणाम है। यह हमारे स्वच्छाग्रहियों की अथक मेहनत और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का प्रतीक है।

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25’ कार्यक्रम में भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और इसमें शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के अथक प्रयासों को मान्यता देना था। मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें सुपर स्वच्छ लीग शहर, पांच जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष तीन स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी के अंतर्गत गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ और राज्य स्तरीय पुरस्कार, जिसके अंतर्गत किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का सर्वाधिक स्वच्छ शहर शामिल है।

मंत्रालय ने आगे बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 ‘कम करना, पुन: उपयोग करना, पुनर्चक्रण’ के विषय पर आधारित हैं। इस सर्वेक्षण के लिए 3,000 से ज़्यादा मूल्यांकनकर्ताओं ने देश भर के हर वार्ड में 45 दिनों तक गहन निरीक्षण किया। यह सर्वेक्षण न केवल शहरों की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन है, बल्कि इसमें नागरिक भागीदारी, नवाचार और स्थायित्व को भी प्राथमिकता दी गई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...