back to top

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पटना के एक होटल पहुंचे। अमित शाह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति तय करने आए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता देते हुए तस्वीरें दोनों नेताओं ने एक्स पर अपने-अपने खातों से साझा कीं।

दोनों दलों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हालांकि, उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि कुमार का यह कदम मीडिया के एक वर्ग में जारी उन अटकलों पर विराम लगाएगा, जिनमें कहा जा रहा था कि कुमार ने पिछले सप्ताह शहर में आए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से मिलने से इनकार कर दिया था।

राज्य में चुनावों की घोषणा कुछ ही हफ्तों में होने की संभावना है, और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार लगातार पांचवीं बार पद पर काबिज होने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। कुमार की भाजपा में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण नेता माने जाने वाले अमित शाह से मुलाकात जद(यू) अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को पूर्णिया जिले में एक रैली में यह आश्वासन देने के तीन दिन बाद हुई कि वह अब पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ हैं।

कुमार ने कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के साथ अपने पुराने संबंधों के लिए जद(यू) के साथियों की सलाह को जिम्मेदार बताया। इस बीच, गठबंधन सहयोगी से मुलाकात के थोड़ी देर बाद अमित शाह मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करने के लिए डेहरी-आन-सोन के लिए रवाना हो गए। इस क्षेत्र में 2020 के विधानसभा चुनाव और पिछले साल के लोकसभा चुनाव में राजग का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा था। शाह के इस दौरे का समापन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय जाने के साथ होने की उम्मीद है। वहां वह मुंगेर और पटना संभाग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ इसी तरह का संवाद करेंगे।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...