back to top

निठारी कांड : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर किया बरी

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नोएडा के बहुचर्चित निठारी मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बड़ी राहत देते हुए सोमवार को बरी कर दिया। इससे पूर्व गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने कोली और पंढेर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप तय करते हुए उन्हें मृत्यु दंड की सजा सुनाई थी।

न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एस एच ए रिजवी की पीठ ने कोली और पंढेर की अपील पर यह आदेश पारित किया। पंढेर और कोली ने गाजियाबाद की सीबीआई अदालत के निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष उचित संदेह से परे अपने मामले को सिद्ध करने में विफल रहा। इससे पूर्व कई दिनों तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने मृत्युदंड मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

बहुचर्चित निठारी मामला वर्ष 2005 और 2006 के बीच घटित हुआ था और तब सुर्खियों में आया जब दिसंबर, 2006 में नोएडा के निठारी में एक मकान के पास नाले में मानव कंकाल पाए गए थे। मोनिंदर पंढेर उस मकान का मालिक था और कोली उसका नौकर था।

बाद में, इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सुरेंद्र कोली के खिलाफ हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए 16 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया और पंढेर के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी के लिए आरोप पत्र दाखिल किया था। उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में सभी मामलों में दोनों को बरी कर दिया।

यह खबर पढ़े- पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता, राहुल गाँधी ने लगाया आरोप   

RELATED ARTICLES

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

डब्ल्यूटीसी मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उचित संयोजन तैयार करने उतरेगा भारत

मुल्लांपुर। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...

रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहलखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

योगी के जन्मदिन पर हनुमान जी को लगा 51 किलो लड्डू का भोग

अखिल भारतीय भोजपुरी समाजलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर...

भातखण्डे में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

परिसर को हरित बनाने की दिशा में अपना योगदान दियालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक वृहद...