back to top

निशंक ने बेतिया और कोरबा में केंद्रीय विद्यालय भवन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण दुनिया के कई देशों में शैक्षणिक सत्र को एक वर्ष पीछे कर दिया गया लेकिन भारत ने आनलाइन शिक्षा को अपनाकर छात्रों का साल खराब नहीं होने दिया। निशंक ने बिहार के बेतिया और छत्तीसगढ़ के कोरबा में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश में उत्कृष्ठता की पहचान बन गए हैं और पिछले छह वर्षाे में देश में 150 नए केंद्रीय विद्यालय खुले हैं तथा उनके निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा, कोविड-19 के कारण दुनिया के कई देशों में शैक्षणिक सत्र को एक वर्ष पीछे कर दिया गया लेकिन हमारे देश में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने आनलाइन शिक्षा को अपनाकर सत्र को पीछे नहीं होने दिया। इससे छात्रों का साल खराब नहीं हुआ।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के बयान के अनुसार, बिहार के बेतिया में जिस केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया, वह वर्ष 2003 में स्थापित हुआ था और अस्थाई तौर पर बेतिया की चमड़ा प्रसंस्करण इकाई में संचालित हो रहा था। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई। अभी इस विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक पढ़ाई हो रही है और इसमें 489 विद्यार्थी हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्ष 2011-12 में प्रारंभ हुआ था। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई थी और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 15.86 करोड़ रूपए की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...