back to top

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नव नालंदा विवि बिहार के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कर्ण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने देश प्रेम से ओत प्रोत गीत ए मेरे प्यारे वतन का भावपूर्ण वाचन भी किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय कर्ण ने कहा कि हम नए भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। हमे स्व के भाव को समझना होगा। उन्होंने स्वाधीनता स्वदेश एवं स्वाभिमान के साथ नए भारत के निर्माण की संकल्पना को दुहराया। इससे पूर्व समारोहक डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा के संदेश का वाचन किया।

निदेशक ने अपने संदेश के माध्यम से उच्च शिक्षा में हो रहे कार्यो की विस्तार से व्याख्या की। कार्यक्रम में प्रोफेसर शरद कुमार वैश्य, डा. राजीव यादव, डा. विशाल प्रताप सिंह, डा. जितेंद्र दुबे, डा. हेमलता पांडे सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए डाक्टर भास्कर शर्मा ने देश भक्ति की कविता का पाठ किया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय द्वारा शासन की योजना के अनुसार दो सप्ताह का आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया इसके अंतर्गत तिरंगा रैली, साइकिल रैली, फेस पेंटिंग क्विज, निबंध रंगोली, राखी, भाषण, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा सरस मेला आदि का आयोजन किया गया।

इतिहास विभाग द्वारा विभाजन विभीषिका एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। इन सभी कार्यक्रमों का पीपीटी प्रदर्शन डा. राहुल पटेल द्वारा किया गया। समारोह में जानकी पांडे तेजस्विनी चक्रवर्ती शीतल सहित अनेक छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी की कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम रेंजर्स राष्ट्रीय सेवा योजना सहित बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित थी।

कार्यक्रम का सफल संचालन डाक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डाक्टर अरविंद यादव की छोटी पुत्री आरवी का भावपूर्ण नृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा ने सुंदर काव्य पाठ द्वारा सभी का मन मोहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...