back to top

पालतू कुत्तों के झगड़े में भिड़ गए पड़ोसी, चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों की मौत   

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दो पालतू कुत्तों की लड़ाई से पैदा हुए विवाद के कारण एक बैंक के सुरक्षा गार्ड ने बृहस्पतिवार देर रात गोलीबारी कर दी, जिसमें 28 वर्षीय व्यक्ति और उसके बहनोई की मौत हो गई तथा एक गर्भवती महिला समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में सुरक्षा गार्ड, उसके बेटे और भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल सिंह राजावत ने पालतू कुत्तों की लड़ाई से पैदा हुए विवाद के कारण खजराना थाना क्षेत्र में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की।

सिंह ने बताया कि गोलीबारी में राहुल वर्मा (28) और उसके बहनोई विमल आमचा (35) की मौत हो गई, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। आमचा शहर में एक सैलून चलाता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया, विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राजावत कृष्णबाग कॉलोनी में अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था। इस कुत्ते की एक अन्य पड़ोसी के कुत्ते से लड़ाई हो गई। कुत्तों की भिड़ंत को लेकर राजावत और आमचा के परिजन लड़ने लगे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि राजावत अपने घर गया एवं उसने छत पर खड़े होकर पहले हवा में दो गोलियां चलाई और बाद में नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां चलाईं। खजराना पुलिस थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राजावत के साथ ही उसके बेटे सुधीर और भतीजे शुभम को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह खबर भी पढ़े— अब सीने के एक्स-रे से भी जान सकेंगे उम्र, एआई-मॉडल देगा सटीक जानकारी

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...