back to top

अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण इस साल अब तक करीब चार लाख लोग विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच इस साल की शुरुआत से करीब चार लाख लोग विस्थापित हुए हैं, खासकर मई में बड़ी संख्या में लोग विस्थापन के लिए मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
अमेरिका ने युद्धग्रस्त देश में करीब दो दशक से जारी अपनी सैन्य उपस्थिति को खत्म करने की कवायद में लगभग अपने ज्यादातर बलों को वापस बुला लिया है और इस प्रक्रिया के 31 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है। अमेरिका ने एक मई से अपने बलों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना शुरू किया था, तब से ही वहां पर आतंकवादी हमले एकाएक बढ़ गए हैं। तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानियों में से एक चौथाई पर कब्जा कर लिया है।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस साल की शुरुआत से करीब 3,90,000 लोग देश में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए हैं, विस्थापित लोगों की संख्या मई में एकाएक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि संरा मानवीय मामलों के सहयोगियों के अनुसार एक जुलाई से पांच अगस्त, 2021 के बीच मानवीय समुदाय ने सत्यापित किया है कि आंतरिक रूप से विस्थापित 5,800 लोग काबुल पहुंचे जो संघर्ष एवं अन्य खतरों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों को भोजन, घरेलु वस्तुएं, पानी और स्वच्छता संबंधी मदद मुहैया करवाई गई हैं। दुजारिक ने कहा कि बड़ी संख्या में ये लोग खुले में रह रहे हैं। खुले स्थानों और उद्यानों में रह रहे विस्थापित लोगों की स्थिति का आकलन करने के लिए दस दलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, उन्होंने अतिरिक्त 4,522 विस्थापित लोगों की पहचान की है जिन्हें आश्रय, भोजन, साफ-सफाई और पेयजल की जरूरत है। अस्थायी स्वास्थ्य शिविर और सचल स्वास्थ्य दल इन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...