back to top

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से होगा शुरू

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर पल्स पोलियो टीकाकरण (पीपीआई) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। इसलिए, भारत के राष्ट्रपति कार्यालय के परामर्श से स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण दिवस, जिसे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवर भी कहा जाता है, उसे 31 जनवरी से शुरू करने को निर्णय किया है।

उसने कहा कि मंत्रालय ने कोविड प्रबंधन एवं टीकाकरण और कोविड के अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं के एक साथ सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 30 जनवरी दोपहर पौने 12 बजे राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ जनवरी को सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे एक पत्र में कहा था, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...