back to top

ब्रिटेन-इटली की यात्रा पर नरवणे रवाना

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे रविवार को ब्रिटेन और इटली के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है।
सेना ने कहा कि जनरल नरवणे सैन्य सहयोग को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने के लिए दोनों देशों के समकक्षों एवं वरिष्ठ सैन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। सेना ने कहा कि नरवणे अपनी यात्रा के पहले चरण में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री, रक्षा प्रमुख (चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ), चीफ आॅफ जनरल स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे। उसने कहा कि वह सेना के विभिन्न फॉर्मेशन्स का भी दौरा करेंगे जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे। सेना ने एक बयान में कहा, अपनी यात्रा के दूसरे चरण में (सात और आठ जुलाई) के दौरान सेना प्रमुख इटली के रक्षा प्रमुख और सेना के चीफ आॅफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। सेना ने कहा कि इसके अतिरिक्त सेना प्रमुख प्रसिद्ध शहर कैसिनो में भारतीय सेना के स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे और रोम के सेचिंगोला में इतालवी सेना के काउंटर आईईडी सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में उन्हें विभिन्न पक्षों से अवगत कराया जाएगा। इससे पहले, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि ड्रोन की आसानी से उपलब्धता ने सुरक्षा चुनौतियों की जटिलता बढ़ा दी है और भारतीय सेना खतरों से प्रभावी तरीके से निपटने की क्षमताएं विकसित कर रही है चाहे ये खतरे देश प्रायोजित हों या देशों ने खुद पैदा किए हों।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...