back to top

इस कांग्रेस नेता और उनके पूरे परिवार का नाम एसआईआर में मतदाता सूची से कटा

नोएडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मसौदा सूची में उनका और पूरे परिवार का नाम कट गया है।हाल ही में गाजियाबाद से नोएडा स्थानांतरित हुए सप्पल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीएलओ पर आरोप लगाया।उन्होंने चिंता जाहिर की क्या वे सभी फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ पाएंगे।निर्वाचन आयोग ने हालांकि कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए बताया कि बीएलओ ने सही काम किया है और जिस तरह वह फॉर्म 6 भरेंगे उसी तरह सभी लोग भर सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश की एसआईआर मसौदा मतदाता सूची से उनका और उनके परिवार का नाम गायब है जबकि उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल था। माता-पिता के नाम भी 2003 की वोटर लिस्ट में थे। आयोग के नियमों के अनुसार जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिए थे।

सप्पल ने कहा, मैं तो स्वयं भारत के उपराष्ट्रपति के साथ और राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव था। साथ ही कांग्रेस की सर्वोच्च कमेटी सीडब्ल्यूसी का सदस्य हूं। यही नहीं एसआईआर और अन्य मुद्दों पर आयोग में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी कई बार रहा हूं। और ये सब बीएलओ भी जानते हैं। लेकिन फिर भी हमारे नाम कट गया।

कांग्रेस नेता ने बताया कि उनका घर पहले उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में था लेकिन वह अब नोएडा विधानसभा क्षेत्र में स्थानांतरित हो गए हैं।सप्पल ने कहा कि उन्हें बताया गया कि एसआईआर में स्थानांतरित हुए मतदाताओं का नाम बरकरार रखने का कोई प्रावधान नहीं है जैसे अगर किसी मतदाता ने अपना घर किसी नए इलाके में बदल लिया है, तो उसका नाम काट दिया गया है।

उन्होंने कहा,मेरे जैसे करोड़ों सही मतदाता हैं। मैं तो शायद फिर भी नया फॉर्म 6 भर कर अपने परिवार का नाम जुड़वा लूंगा लेकिन कितने लोग ऐसा कर पायेंगे।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए कहा कि बीएलओ ने अपना काम नियम मुताबिक ही किया है और उन्हें फॉर्म 6 भरना होगा।

उन्होंने कहा,गुरदीप जी धन्यवाद। आपने अपनी पोस्ट में आपके और आपके परिवार के सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट से कटने का सही कारण भी बताया कि आप गाजियाबाद से नोएडा आकर रहने लगे हैं। बीएलओ ने अपना कार्य सही ढंग से किया है जो आपका नाम गाजियाबाद जिले की मतदाता सूची से काट दिया। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को गौतम बुद्ध नगर जिले की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना चाहिए।अधिकारी ने कहा,जिस प्रकार आप फॉर्म-6 भर सकते हैं, बिलकुल उसी तरह आपके जैसी स्थिति में रहने वाले बाकी लोग भी फॉर्म-6 भर सकते हैं और उन्हें फॉर्म 6 भरना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...