back to top

कमलनाथ की विरासत आगे बढ़ाएंगे नकुल, छिंदवाड़ा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र नकुलनाथ अपने पिता की परंपरागत संसदीय सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लडऩे जा रहे हैं। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में 12 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें सबसे प्रमुख नाम नकुल का है।

कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से

कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सागर से प्रभु सिंह ठाकुर, खंडवा से अरुण यादव, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी, सीधी से अजय सिंह राहुल, जबलपुर से विवेक तन्खा और देवास से प्रहलाद टिपानिया का नाम घोषित किया गया है। रीवा से सिद्घार्थ नाथ तिवारी, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, मंडला से कमल मरावी, देवास से प्रहलाद टिपानिया, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, खरगोन से डॉ गोविंद मुजालदे को दिकट दिया गया है।

मप्र में कांग्रेस के 12 और नाम तय, अब तक कुल 21 उम्मीदवार घोषित

छिंदवाड़ा कमलनाथ की परंपरागत सीट

छिंदवाड़ा कमलनाथ की परंपरागत सीट रही है। वह यहां से 10 बार सांसद रहे हैं और एक बार उनकी पत्नी अलका नाथ चुनाव जीती थीं। पिछले साल दिसंबर में कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद से ऐसी अटकलें लगाईं जा रही थीं कि छिंदवाड़ा संसदीय सीट से उनके पुत्र नकुल चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस अब तक कुल 369 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...