back to top

मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत संजय गांधी के साथ सुल्तानपुर से ही हुई: मेनका

सुल्तानपुर (उप्र)। सुल्तानपुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की लोकसभा प्रत्याशी मेनका गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि उनके पति संजय गांधी का सुल्तानपुर-अमेठी से पुराना लगाव था और उन्होंने अपने पति के साथ ही सुल्तानपुर से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

केंद्रीय मंत्री मेनका ने कहा

भावुक अंदाज में केंद्रीय मंत्री मेनका ने कहा, जब मैं विधवा हुई तो मेरा बेटा 100 दिन का था। उस समय मैंने अपने को बहुत अकेला महसूस करते हुए भगवान के ऊपर सब कुछ छोड़ दिया। आज मैं जो इतनी भारी कार्यकर्ताओं की सेना देख रही हूं और जो उनमें उत्साह दिखाई पड़ रहा है उससे हम चुनाव जीतेंगे। सुल्तानपुर नगर स्थित तिकोनिया पार्क में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने आगे कहा, आपके उत्साह एवं लगन से हम चुनाव जीतेंगे। अपने होने वाले सांसद के बारे में भी आपको जानना जरूरी है। मैं पीलीभीत से सात बार क्यों चुनाव जीती? एक-एक इंसान को यह मालूम है कि कोई भी इंसान मदद के लिए आया तो वह खाली हाथ नहीं लौटा।

उसे भुलाया नहीं जा सकता

सुल्तानपुर में अपने बेटे वरुण को यहां प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा। वरुण ने भी सुल्तानपुर के लिए बहुत कुछ किया। वह तो प्रत्येक महीने का अपना वेतन भी गरीबों के लिए खर्च करता रहा, जो मैं नहीं कर सकी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मेनका ने कहा कि मोदी ने देश में जो कुछ किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा महिलाओं के लिए शौचालय, गरीब किसानों के लिए उनके खाते में छह हजार रुपए की सहायता राशि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कई सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई गई हैं। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार सुल्तानपुर आने पर मेनका का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

PM मोदी दो अगस्त को नशामुक्ति के खिलाफ 100 सप्ताह के अभियान का आगाज करेंगे : मांडविया

नयी दिल्ली। भारत में युवाओं में नशे की बढती लत से चिंतित खेल और युवा कार्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को सौ सप्ताह तक...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

गिल वनडे में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग

दुबई । भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

ग्लास्गो। हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन के महिलाओं के 69 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता जबकि गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...