back to top

टीम इंडिया का आधिकारिक किट प्रायोजक होगा एमपीएल स्पोटर्स

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मंगलवार को औपचारिक घोषणा की कि एमपीएल स्पोटर्स अपैरल एंड एक्सेसरीज भारत की राष्ट्रीय महिला, पुरूष और अंडर 19 क्रिकेट टीमों का आधिकारिक किट और साजो सामान प्रायोजक होगा जो नाइके की जगह लेगा।

बोर्ड की शीर्ष परिषद ने दो नवंबर को इस करार को मंजूरी दी। नाइके का पांच साल का करार था जिसके लिये उसने 2016 से 2020 के लिये 370 करोड़ रूपये दिये थे। एमपीएल स्पोटर्स एक ई स्पोटर्स प्लेटफार्म है जो खेल और क्रिकेट का सामान, मास्क, कलाई बैंड, जूते और हेडगियर बेचता है। एमपीएल ने नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 के लिये करार किया है। इसकी शुरूआत भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से हो गई है जहां टीम इंडिया नयी जर्सी पहनेगी।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, टीम की किट को लेकर एमपीएल स्पोटर्स के साथ करार नये अध्याय की शुरूआत है। इसके जरिये करोड़ों प्रशंसकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। एमपीएल स्पोटर्स टीम इंडिया की जर्सी के अलावा उससे जुड़े साजो सामान भी क्रिकेटप्रेमियों को उपलब्ध करायेगा।

बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा कि इस साझेदारी के तहत क्रिकेटप्रेमियों को भारतीय टीम की जर्सी और साजो सामान देश में ही नहीं विदेश में भी आसानी से उपलब्ध होंगे। एमपीएल फिलहाल आईपीएल की दो टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़ा है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...