गोंडा में दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई।

इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान साजिदा (40) के रूप में हुई है। वह बोलने और सुनने में अक्षम थी। उन्होंने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के भरजोतिया निवासी रियाज की पत्नी साजिदा शुक्रवार देर शाम अपनी बेटी हलीमा (दो माह) के साथ घर के पीछे वाले इलाके में थी तभी पुराने कच्चे मकान की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई।

उन्होंने बताया कि परिजन ने मां-बेटी को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

फेफड़े की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था युवक, केजीएमयू में मिला जीवनदान

रेस्पिरेटरी मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग ने मिलकर किया सफल इलाज लंबे समय से आक्सीजन सपोर्ट पर था पल्मोनरी एल्वियोलर प्रोटीनोसिस (पीएपी) से पीड़ित लखनऊ। किंग...

तीन हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों में करके सीखेंगे बच्चे

लर्निंग आफ डूइंग लैब्स का परिषदीय विद्यालयों में होगा विस्तार सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगी स्कूली शिक्षा लखनऊ। प्रदेश में स्कूली शिक्षा को सिर्फ...

राजनाथ सिंह को सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...

Latest Articles