back to top

इजराइल-हमास युद्ध में 9,000 से अधिक फलस्तीनियों की गई जान, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय जारी किया रिपोर्ट

रफह (गाजा पट्टी) . हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय पहले शुरू हुए युद्ध के बाद से 9,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि गाजा में 9,061 लोग मारे गए हैं, जिनमें 3,760 लोग 18 साल से कम उम्र के थे।

इजराइली पक्ष के 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर लोग हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल के भीतर किए गए भीषण हमले में मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय हमास द्वारा संचालित सरकार का हिस्सा है, लेकिन इसमें डॉक्टर और लोकसेवक शामिल हैं जो समूह से संबद्ध नहीं हैं।

इजराइल की जमीनी सेना बृहस्पतिवार को गाजा शहर की ओर बढ़ी, जबकि अमेरिका और अरब देशों ने हमास शासित इलाके की घेराबंदी को कम करने और नागरिकों की मदद के लिए लड़ाई को कम से कम कुछ समय के लिए रोकने के वास्ते राजनयिक प्रयास तेज कर दिए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने एक दिन पहले एक मानवीय युद्धविराम का सुझाव दिया। इस बीच, अमेरिका, मिस्र, इजराइल और कतर के बीच एक स्पष्ट समझौते के रूप में, जो हमास के साथ मध्यस्थता करता है, विदेशी पासपोर्ट वाले सैकड़ों फलस्तीनियों और दर्जनों घायलों को पहली बार गाजा छोड़ने की अनुमति दी गई। बृहस्पतिवार को दर्जनों और लोगों ने गाजा छोड़ दिया।

जारी घटनाक्रमों के बीच, जॉर्डन ने इजराइल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और इजराइल के दूत को तब तक देश से बाहर रहने के लिए कहा जब तक कि युद्ध और इससे होने वाली मानवीय तबाही पर रोक नहीं लग जाती। पच्चीस दिन से जारी लड़ाई में 3,600 से अधिक फलस्तीनी बच्चे मारे गए हैं, और बमबारी के चलते क्षेत्र के लगभग 23 लाख लोग बेघर हो गए हैं और भोजन, पानी तथा ईंधन की काफी कमी हो गई है। तीन सप्ताह तक किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद सप्ताहांत में इजराइली सैनिक बड़ी संख्या में गाजा में दाखिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...