back to top

50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को लगा कोविड-19 का टीका : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत में 21 दिन में 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और विश्व में यह टीकाकरण की सर्वाधिक दर है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के शुरू में अनुमान से कम लाभार्थी टीका सत्र में आए और इसकी वजह कोविन पोर्टल में उत्पन्न तकनीकी मुद्दे, टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट आदि थे। लेकिन धीरे धीरे इनका समाधान कर लिया गया। चौबे ने बताया 31 जनवरी तक टीके के लिए 93.6 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और 77.9 लाख अग्रिम मोर्चे के कर्मियों ने पंजीकरण कराया था। 31 जनवरी तक 37.58 लाख कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने बताया टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से आरंभ किया गया था। शुरू में टीकाकरण की दर कम थी लेकिन धीरे धीरे वह बढ़ती गई। केंद्र सरकार ने शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के प्राथमिकता समूहों को मुफ्त टीका लगाने का फैसला किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके पर भरोसा नहीं था, चौबे ने कहा ऐसा नहीं है। भारत में 21 दिन में 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया और विश्व में यह टीकाकरण की सर्वाधिक दर है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के टीके के बारे में जागरूकता फैलाने तथा टीकाकरण की प्रक्रिया को लेकर भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक संवाद अभियान चलाया जा रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चौबे ने बताया 26 जनवरी तक कोविशील्ड टीके की 200 लाख खुराक और कोवैक्सीन टीके की 28.03 लाख खुराक की आपूर्ति हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...