back to top

पद, पैसे और प्रतिष्ठा की चाह में खो रहे नैतिकता

सामाजिक नाटक ‘ ब्लैक होल ‘ का मंचन
लखनऊ। बच्चों की सही परवरिश की जगह भौतिक सुख और पद प्रतिष्ठा की अंधी दौड़ में खोये इस पीढ़ी के माता-पिता ब्लैक होल जैसी गहरी शून्यता की ओर बढ़ रहे हैं, जहां मानवीय नैतिकता का संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। ऐसा ही संदेश राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग में आज शाम मंचित नाटक ‘ब्लैक होल’ दे गया। बिम्ब सांस्कृतिक समिति के कलाकारों द्वारा संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली की रंगमण्डल योजना और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से राम किशोर नाग के लिखे इस नाटक का मंचन महर्षि कपूर के सधे निर्देशन में हुआ।
नाटक के संदेश भी देता है कि सही मार्गदर्शन और संस्कारों के अभाव में युवा संतान भी अपनी मंजिल तय करने में अक्षम होकर आज भटकाव भरे रास्तों पर हैं। इस दौर में हम भौतिक सुख सुविधा और यश कमाने के चक्कर में इतना आत्मकेन्द्रित हो गये हैं कि अपने समाज, परिवार और संतान तक से सरोकार नहीं रख पा रहे। कुछ मायनों में इससे भी आगे लोग इन्हें अपने लक्ष्य पूर्ति में बाधक मानने लगे हैं। ऐसे में मानवता, नैतिकता, जीवन मूल्य, यहां तक कि रिश्ते भी अपना अर्थ खोने लगे हैं।
इस समस्या प्रधान सामाजिक नाटक में एक बड़ी निजी कम्पनी में अधिकारी कुरु को अपने पद प्रतिष्ठा और जीवन स्तर और ऊंचा उठाने की इतनी लालसा है कि वह अपनी पत्नी आशी को और न बेटे-बेटी विभु और त्रिषा को समय नहीं दे पाता। प्रतिभावान किन्तु महत्वाकांक्षी कवयित्री आशी को भी सम्मान और पुरस्कारों की गहरी चाह है कि वह एक लम्पट कवि रसिक जी के चक्कर में आ जाती है। रसिक उसे बड़े-बडे सब्जबाग दिखाता है। सुनहरे सपनों में खोयी रहने वाली आशी बच्चों को पालने की अपनी जिम्मेदारी छोड़ अपने बेटे विभु को पढ़ने हास्टल भेज देती है। प्रसिद्धि पाने को आतुर आशी अपना पूरा ध्यान बेटी पर भी नहीं दे पा रही है। मां की तरह फिल्मी ग्लैमर से प्रभावित बेटी त्रिशा अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती है। इस माहौल में बेटी भी अपनी मनमानी पर उतारू है। त्रिषा माँ से झगड़ा करके घर छोड़ देती है। अकेली त्रिषा समाज में हमदर्दी और दोस्ती की खाल ओढे भेड़ियों के फंदे में फंस जाती है। दूसरी ओर विभु भी अपनी प्रेमिका द्वारा तिरस्कृत होने पर अवसाद में उसकी हत्या करने का प्रयास करता है। घर का हितैषी नौकर भोले काका परिवार की ऐसी दुर्दशा देखकर बहुत द्रवित है, पर कुछ कर नहीं पाता। कालचक्र घूमता है भोले काका के बेटे का एक दुर्घटना में पैर टूट जाता है। वह कुरु और आशी से गाँव जाकर बेटे को देखने जाने की इजाजत मांगता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं और परेशानियों में उलझे कुरु और आशी भोले काका को स्वार्थी बता अपमानित करके घर से निकल जाने को कहते हैं। इसपर भोले काका का बेबाक उत्तर कुरु और आशी को अपने कृत्यों पर निरुत्तर और सोचने को विवश कर देता है। भोले काका कहते हैं कि पद, पैसा नाम पाने और ऊपर उठने के चक्कर में अपनी आँखों के तारों से बहुत दूर ब्लैक होल तक चले गये, जहां हमारा अस्तित्व ही गुम हो जायेगा।
मंच पर अधिकारी कुरु के तौर पर अनुभवी अभिनेता गुरुदत्त पाण्डेय, गृहणी आशी की भूमिका में रितु श्रीवास्तव, पुत्री त्रिषा- मुस्कान सोनी, पुत्र विभु- आकाश सैनी, नौकर भोले काका- महर्षि कपूर और स्नेही रसिक जी के रूप में विवेक रंजन सिंह मंच पर उतरे।

RELATED ARTICLES

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही… 7 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू में 12 हेलिकॉप्टर जुटे

काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में गाड़ियां, पुल, टॉवर और कई इमारतें...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...