back to top

शुभ योग में 27 को होगी मासिक शिवरात्रि की पूजा

यह दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है
लखनऊ। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की की आराधना की जाती है। आज मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। भोले बाबा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मार्च 27, 2025 को रात 11:03 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरूआत होगी। मार्च 28, 2025 को शाम 07:55 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। मासिक शिवरात्रि पर निशा काल में शिव-शक्ति की पूजा होती है। अत: 27 मार्च को चैत्र माह की शिवरात्रि मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि शुभ योग
मासिक शिवरात्रि पर साध्य और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। साध्य योग का संयोग 27 मार्च को सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक है। इसके बाद शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी योग है। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होगी।

पूजा-विधि:
स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नम: शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

RELATED ARTICLES

आज गुरु होंगे अस्त, 30 दिन तक 3 राशियों के लिए होगा शुभ

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना सभी 12 राशियों पर गहरा असर डालता है। 14 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक गुरु सूर्य के...

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर होगी फूलों की वर्षा, तैयारी शुरू

लखनऊ। राजधानी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अमीनाबाद, मोतीनगर, अलीगंज व डालीगंज से भगवान की रथ यात्राएं...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...