back to top

मोदी नेहरू, राजीव गांधी की तरह करिश्माई नेता: रजनीकांत

चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी जैसा करिश्माई नेता बताते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय उनके नेतृत्व को दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की करारी हार के बाद इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह युवा हैं और शायद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, लोकसभा चुनावों में जीत एकल नेतृत्व की जीत है और वह है मोदी।

यह जीत एक करिश्माई नेता की जीत है। इस वरिष्ठ सिने कलाकार ने भारत के ऊंचे कद के नेताओं जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेई, के कामराज, सीएन अन्नादुरै, एमजी रामचंद्रन, एम करूणानिधि और जे जयललिता की श्रेणी में मोदी को रखते हुए कहा, उनके बाद (देश को) मोदी मिले, एक करिश्माई नेता।

अगर आप तमिलनाडु में देखें तो यहां कामराज, अन्ना, कलैनार, एमजीआर, जयललिता जैसे नेता हुए हैं। इसी तर्ज पर यह जीत मोदी के नेतृत्व से हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु और केरल में मोदी विरोधी लहर के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा जबकि देश के बाकी इलाकों में मोदी के समर्थन की हवा बह रही थी।

उन्होंने कहा, जब एक राजनीतिक लहर होती है, तो कोई उसके खिलाफ नहीं तैर सकता और वह बह जाएगा। इस सुपरस्टार ने कहा कि तमिलनाडु में तूतीकोरिन के स्टरलाइट मामले, कावेरी मुहाने में मीथेन गैस निकासी परियोजना और विपक्षी दलों के बड़े स्तर प्रचार के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने राहुल गांधी के इस्तीफे देने के सवाल के जवाब में कहा, उन्हें त्यागपत्र नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहता कि उनमें नेतृत्व के गुण नहीं हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी का संभालना वाकई मुश्किल काम है जहां वरिष्ठ लोग हों। तमिल सुपरस्टार ने कहा कि गांधी को त्यागपत्र देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष दल भी महत्वपूर्ण होता है।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...